
Highest Salary Degree: आज के समय में हर व्यक्ति रोजगार और खुद के कमाए पैसे का महत्व समझता है। ऐसे में युवा ऐसी डिग्री हासिल करना चाहते हैं, जिसे करने के तुरंत बाद उन्हें नौकरी मिल जाए। हालांकि, ये इतना आसान नहीं। यदि कोर्स पूरा करने के बाद तुरंत नौकरी चाहिए तो इसके लिए इस बात का ध्यान रखना होगा कि आने वाले कुछ वर्षों में किन क्षेत्रों में डिमांड बढ़ सकते हैं। आइए, हम आपको ऐसी ही कुछ डिग्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें करके आप शुरुआत से ही शानदार पैकेज हासिल कर सकते हैं।
भारत ही नहीं, विदेशों में भी पेट्रोलियम इंजीनियर्स की काफी मांग है। इस कोर्स में पेट्रोलियम भूविज्ञान, भूभौतिकी, ड्रिलिंग, इकोनॉमिक्स, आर्टिफिशियल लिफ्ट सिस्टम आदि विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है। इस कोर्स में दाखिला पाने के लिए छात्र का 12वीं में पीसीएम से पढ़ाई करना जरूरी है। इसके बाद प्रवेश परीक्षा के स्कोर के आधार पर कॉलेज में दाखिला मिलता है।
कहां से करें पढ़ाई
स्पेस साइंस और डाटा साइंस के साथ-साथ इन दिनों एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की भी मांग बढ़ी है। भारत के साथ साथ इस कोर्स की विदेशों में भी काफी मांग है। ऐसे में अगर आप इस कोर्स की पढ़ाई करते हैं तो रोजगार के ऑप्शन बढ़ेंगे। इस कोर्स में विमान, अंतरिक्ष यान और उनकी प्रणालियों के डिजाइन, विकास, परीक्षण आदि के बारे में पढ़ाया जाता है।
कहां से करें पढ़ाई
जब भी ज्यादा पैसे वाली डिग्री की बात आती है तो उसमें मेडिकल (MBBS) का नाम सबसे आगे आते है। पुराने समय से इस कोर्स में काफी विश्वास रखते हैं। एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद मेडिसिन की प्रैक्टिस कर सकते हैं या फिर डॉक्टर बन सकते हैं। भारत में एबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए नीट यूजी परीक्षा क्रैक करना जरूरी है। नीट के स्कोर के आधार पर ही कैंडिडेट्स को सरकारी व अन्य प्राइवेट कॉलेज में दाखिला मिलता है।
कहां से करें पढ़ाई
पिछले कई सालों से कंप्यूटर साइंस से बीटेक कोर्स काफी डिमांड में है। ज्वॉइंट इंप्लीमेंटेशन कमेटी (JIC) के तहत ज्वॉइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) द्वारा साझा की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीदवारों की पसंद की संख्या के मामले में आईआईटी बॉम्बे में सबसे लोकप्रिय शाखा कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (सीएसई) रही। इस रिपोर्ट के अनुसार, आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस को 25,481 छात्रों ने चुना। आप इस बात से ही कंप्यूटर साइंस की लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं।
कहां से करें पढ़ाई?
तकनीक के इस युग में डाटा साइंस काफी डिमांड में है। आज के समय में लगभग हर इंडस्ट्री में डाटा साइंटिस्ट की मांग है। वहीं डाटा में बीएससी की बात करें तो यह एक यूजी पाठ्यक्रम है जिसमें मशीन लर्निंग, स्टैटिक्स, प्रोग्रामिंग आदि विषय शामिल है। डाटा वैज्ञानिक डाटा के विश्लेषण का काम करे हैं और मॉडल बनाते हैं। इस कोर्स में भारत से लेकर विदेश तक जॉब के कई अवसर हैं।
कहां से करें पढ़ाई
Updated on:
20 Oct 2024, 12:03 PM IST
Published on:
20 Oct 2024, 10:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.