31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Career Courses: साइंस के इस कोर्स से चमक सकती है आपकी किस्मत

Career Courses In Hindi: कंप्यूटर साइंस का कोर्स छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस कोर्स में कंप्यूटर सिस्टम, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, हार्डवेयर डिजाइन आदि विषयों पर फोकस किया जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 6 Oct 2024, 3:37 PM IST

Career Courses

Career Courses In Hindi: एक छात्र के लिए करियर चुनना उसकी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है। आज के समय की बात करें तो छात्रों की टॉप लिस्ट में डाटा साइंस और कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्स आते हैं। दोनों ही क्षेत्र में शानदार करियर ऑप्शन्स हैं। हालांकि, अपनी-अपनी क्षमता और दिलचस्पी के अनुसार, छात्र कोर्स चुनते हैं।

कंप्यूटर साइंस (Computer Science Career Courses)

कंप्यूटर साइंस (Computer Science) का कोर्स छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस कोर्स में कंप्यूटर सिस्टम, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, हार्डवेयर डिजाइन आदि विषयों पर फोकस किया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद आपकी कमाई लाखों में होगी। साथ ही रोजगार के अवसर खुलेंगे। कंप्यूटर साइंस से BTech करने के बाद आप आईटी, सॉफ्टवेयर और नेटवर्किंग के क्षेत्र में काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद बिना BEd के बनें शिक्षक, बस करना होगा ये काम

डाटा साइंस (Data Science Career Courses)

आज के समय में डाटा साइंस का काफी डिमांड है। वहीं डाटा में बीएससी की बात करें तो यह एक यूजी पाठ्यक्रम है जिसमें मशीन लर्निंग, स्टैटिक्स, प्रोग्रामिंग आदि विषय शामिल है। डाटा वैज्ञानिक डाटा के विश्लेषण का काम करे हैं और मॉडल बनाते हैं। इस कोर्स में भारत से लेकर विदेश तक जॉब के कई अवसर हैं। डाटा साइंटिस्ट की सैलरी कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे कि अनुभव, रोल, कंपनी की लोकेशन।