14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दाखिले का निकला नायाब रास्ता, अब WhatsApp से होगा एडमिशन

लॉकडाउन में WhatsApp एडमिशन का एक नया माध्यम बन गया है। अब छात्र वाट्सऐप के जरिये अगली कक्षा में दाखिला दे सकते हैं। सरकार ने भी इसे मंजूरी दे दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
दाखिले का निकला नायाब रास्ता, अब WhatsApp से होगा एडमिशन

दाखिले का निकला नायाब रास्ता, अब WhatsApp से होगा एडमिशन

लॉकडाउन में WhatsApp एडमिशन का एक नया माध्यम बन गया है। अब छात्र वाट्सऐप के जरिये अगली कक्षा में दाखिला दे सकते हैं। सरकार ने भी इसे मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना लॉकडाउन में यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों में अब वाट्सऐप के जरिये छात्रों का दाखिला किये जाने का रास्ता निकाला है।

उत्तर प्रदेश में ताजा व्यवस्था के मुताबिक स्कूल प्रबंधक छात्रों को वाट्सऐप के जरिये अगली कक्षा में दाखिला दे सकते हैं। दाखिले के लिए छात्र WhatsApp पर ही ब्यौरा दे सकेंगे। वाट्सऐप पर ब्यौरा प्रोविजनल के तौर पर दाखिला ले सकते हैं। इस अनूठे तरीके को इस्तेमाल करने के लिये यूपी के शिक्षा विभाग ने अनुमति भी दे दी है। इससे पहले यूपी में माध्यमिक शिक्षा विभाग कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11वीं के छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नत करने के निर्देश दे चुका है।

पिछली कक्षा में पास हुए छात्र अगली कक्षा में दाखिले के आवेदन कर सकते हैं

इसके लिए स्कूल प्रबंधन प्रधानाचार्य और शिक्षक के मोबाइल नंबर का प्रचार-प्रसार कर सकते हैं जिससे पिछली कक्षा में पास हुए छात्र अगली कक्षा में दाखिले के आवेदन कर सकते हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद जुलाई में स्कूल प्रबंधन दाखिले की कागजी कार्रवाई कर उस पर मुहर लगा सकता है। सरकार की तरफ से जारी निर्देश में ऑनलाइन वर्चुअल क्लास के लिए जो वाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। उस पर दाखिले लिए हुए छात्रों को जोड़कर ऑनलाइन शिक्षा का लाभ देने का निर्देश दिया गया है। स्कूल खुलने पर उससे ओरिजनल डाक्यूमेंट्स मंगाकर उसे स्कूल के एडमिशन रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया जाएगा।