Govt Jobs 2019: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 1,985 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी। इनमें 1,699 नियमित तथा 287 बैकलॉग पद हैं। दोनों के लिए अलग-अलग नियुक्ति की जाएगी। दोनों कैटेगरी के पदों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए 5 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
एएनएम भर्ती 2019 में राज्य के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत एएनएम को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इनके लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, नियुक्ति के लिए तैयार होने वाली वरीयता सूची में अनुबंध पर कार्य कर रही एएनएम को अधिकतम 50 अंक का वेटेज भी दिया जाएगा। इसके तहत, प्रत्येक वर्ष के लिए पांच अंक का वेटेज मिलेगा।