
education
इन दिनों बिजनेस बैंकिंग में युवाओं का रूझान बढ़ रहा है। ऐसे में बिजनेस बैंकिंग के फील्ड में नित नए नवाचार किए जा रहे हैं। आप भी इस फील्ड में एक सफल कॅरियर बना सकते हैं।
कॅरियर और प्लेसमेंट
इस क्षेत्र में कॅरियर के कई अवसर हैं। इस कोर्स के खत्म होने के बाद विद्यार्थी को इंटरनेशनल बैंकिंग, फोरेक्स और ट्रेजरी, कॉर्पोरेट लोन्स, फाइनेंशियल रिसर्च सम्बंधित बड़े ब्रांड्स से ऑफर मिलने लगते हैं। कई अंतरराष्ट्रीय बैंक्स अलग-अलग स्किल्स के स्टूडेंट्स को अच्छी सैलरी पर नियुक्ति करते हैं।
कोर्स
ग्लोबल पीजी डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस एक वर्ष का कोर्स है। इसमें बैंकिंग ऑपरेशंस, ट्रेड फाइनेंस, फोरेक्स, फाइनेंस एसएमई जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। इसमें कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी के साथ, व्यापार संचार शेयर बाजार के काम का प्रशिक्षण दिया जाता है।
प्रमुख संस्थान
इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली (www.ignou.ac.nic)
इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली (www.ipu.ac.in)
टीकेडब्लूसएस इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस, नई दिल्ली (www.tkwsibf.org)
Published on:
22 Aug 2018, 10:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.