2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री ने किया ट्वीट: प्रदेश के 76 ब्लॉकाें में खुलेंगे राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के अन्य स्थानों पर जहां पर अंग्रेजी मीडियम स्कूल नहीं है वहां पर इंग्लिश मीडियम स्कूल के आदेश जारी कर दिए हैं। मामले को लेकर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jitendra Kumar Rangey

•

Updated: 23 May 2020, 10:03 AM IST

मंत्री ने किया ट्वीट: प्रदेश के 76 ब्लॉकाें में खुलेंगे राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल

मंत्री ने किया ट्वीट: प्रदेश के 76 ब्लॉकाें में खुलेंगे राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के अन्य स्थानों पर जहां पर अंग्रेजी मीडियम स्कूल नहीं है वहां पर इंग्लिश मीडियम स्कूल के आदेश जारी कर दिए हैं। मामले को लेकर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में बताया कि प्रदेश में स्थापित 33 महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की अपार सफलता के बाद सरकार ने 167 ब्लॉक, जहां स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल नहीं है, में से 76 ब्लॉकों में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के आदेश जारी कर दिए हैं,शेष ब्लॉकों के भी शीघ्र ही आदेश जारी करेंगे।

छात्रों की सुधरेगी अंग्रेजी
सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी का स्तर शहरों की तरह हो। वहां पर भी छात्रों को शहरों के समान ही अवसर मिले। उनकी इंग्लिश अच्छी हो। इसी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जा रहे हैं। इसी के तहत सरकार ने राज्य के सभी जिलाें में एक-एक विद्यालय के अंतर्गत 33 इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ किए गए थे। गौरतलब है कि सरकार ने शहरी क्षेत्रों में पहली बार महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले, तो आवेदकों की लम्बी कतार लग गई।