17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश का कोई भी खेल झारखंड के खिलाड़ियों के बिना पूरा न हो यही उद्देश्य: हेमन्त सोरेन

हम इसका दायरा 5 से बढ़ा कर 7 जिले करने वाले हैं। समारोह में 19 खेलों के लिए 222 खिलाड़ियों एवं 48 प्रशिक्षकों से अधिक के बीच लगभग 5 करोड़ रुपए की सम्मान राशि पुरस्कार स्वरूप वितरण की गई।

2 min read
Google source verification
देश का कोई भी खेल झारखंड के खिलाड़ियों के बिना पूरा न हो यही उद्देश्य: हेमन्त सोरेन

देश का कोई भी खेल झारखंड के खिलाड़ियों के बिना पूरा न हो यही उद्देश्य: हेमन्त सोरेन

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज जिस प्रकार से यह स्टेडियम सजा है, जिस तरह से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ी और प्रशिक्षक मौजूद हैं, जिस उद्देश्य के लिए यह परिसर और स्टेडियम बना है, आज का यह समारोह इस परिसर और स्टेडियम का वास्तविक शोभा बढ़ा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी परिकल्पना है कि इस तरह का आयोजन यहां लगातार होता रहे, ताकि इसका संदेश सिर्फ झारखंड ही नहीं पूरी दुनिया में गूंजे। हमारी सरकार इसी परिकल्पना के साथ आगे बढ़ रही है कि आने वाले दिनों में देश का कोई भी खेल बिना झारखंड के खिलाड़ियों के पूरा न हो। हर खेल में हमारे झारखंड के युवा खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर पूरी दुनिया में देश और राज्य का नाम रोशन करें।

मुख्यमंत्री सोरेन ने हरिवंश राय टाना भगत इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव, रांची में आयोजित "खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मान राशि वितरण समारोह" को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पुरस्कार पाने वाले सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

50 हजार से 5 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार

सोरेन ने कहा कि 8० खिलाड़ियों को सरकार ने सीधी नियुक्ति दी है, बात यहीं खत्म नहीं होगी। झारखंड के खिलाड़ियों ने जो हुनर दिखाया उसका लोहा मानना होगा। उन्होंने अपने ताकत के बल पर अपना स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में बहुत ही कम राशि खिलाड़ियों को बतौर सम्मान वितरित की जाती थी, जो न्याय संगत नहीं थी। अब कोई भी पुरस्कार 50 हजार से कम का नहीं है और इसकी अधिकतम सीमा पांच करोड़ रुपए तक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो शारीरिक रूप से ठीक नहीं है और खेल के प्रति जिनका रुझान है उनके लिए भी खेल प्रतिस्पर्धा हेतु अलग व्यवस्था बनाएंगे।

सिदो-कान्हो युवा खेल क्लब

सोरेन ने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल संस्कृति को और मजबूत करने के लिए "सिदो-कान्हो युवा खेल क्लब" शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक क्लब को प्रतिवर्ष 25,000 की अनुदान राशि दी जाएगी। पिछले वर्ष लगभग 75 हजार खिलाड़ियों ने सहाय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस वर्ष हम इसका दायरा 5 से बढ़ा कर 7 जिले करने वाले हैं। इस समारोह में 19 खेलों के लिए 222 खिलाड़ियों एवं 48 प्रशिक्षकों से अधिक के बीच लगभग 5 करोड़ रुपए की सम्मान राशि पुरस्कार स्वरूप वितरण की गई।