यह है मामला
जानकारी के अनुसार, झारखंड बिजली वितरण निगम के अधिकारी द्वारा 20 नवम्बर 2022 को गरडी के अभिषेक कुमार के विरुद्ध जरमुंडी थाना में बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस केस के अनुसंधानकर्ता पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) राजकुमार सिंह थे। केस डायरी में मदद करने के एवज में एएसआई अभिषेक कुमार से 50 हजार रुपए रिश्वत की लगातार मांग कर रहा था।