21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी 2023 में झारखंड चैंपियन

14वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता मेजबान झारखंड ओवरऑल चैंपियन

less than 1 minute read
Google source verification
भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी 2023 में झारखंड चैंपियन

भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी 2023 में झारखंड चैंपियन

रांची. ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में खेल गांव रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता सह द्वितीय भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी 2023 में मेजबान झारखंड ओवरऑल चैंपियन बनी। आंध्र प्रदेश की टीम दूसरे स्थान पर एवं उड़ीसा की टीम तीसरे स्थान पर रही। बेस्ट डिसिप्लिन टीम अवार्ड ओडिशा को तथा बेस्ट परफॉर्मेंस टीम अवार्ड सिक्किम को मिला।

अतिथियों ने विजेताओं को दिए पदक

समापन समारोह की मुख्य अतिथि सांसद महुआ माजी, विशिष्ट अतिथि खेल निदेशक सुशांत गौरव, साझा की कार्यकारी निदेशक सरोजनी लकड़ा, ह्यूमन राइट्स वेल्टफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव आर के सिंह, विधायक राजेश कच्छप, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राजेश सिन्हा सन्नी, ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष फिरोज अहमद, महासचिव प्रभात शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल कुमार ने पदक विजेताओं को पदक दे कर सम्मानित किया। साथ ही विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया। मंच संचालन एम मोदस्सर एवं धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश कुमार सिंह ने किया।