25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेमंत सोरेन के रहते राज्य की जनता सुरक्षित नहीं :बाबूलाल मरांडी

तीन में से दो लोकसभा सीट भाजपा के पास है जबकि एक राजमहल सीट पर भाजपा ने कई बार जीत दर्ज की है।

less than 1 minute read
Google source verification
हेमंत सोरेन के रहते राज्य की जनता सुरक्षित नहीं :बाबूलाल मरांडी

हेमंत सोरेन के रहते राज्य की जनता सुरक्षित नहीं :बाबूलाल मरांडी

झारखंड की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री रहते राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है। राज्य में जल, जंगल, जमीन की लूट मची है। राज्य में आकंठ भ्रष्टाचार है। पुलिस वसूली में लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में अलग राज्य दिया। राज्य का विकास भी भाजपा ने किया और आगे भी करेगी। दलाल, बिचौलिए, अपराधी बेखौफ हैं। यह कहना है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का।

वे दुमका से लिट्टीपाड़ा तक मोटर साईकिल आदिवासी अधिकार रैली में शिरकत कर रहे थे। सैकड़ों की संख्या में आदिवासी युवा मोटर साईकिल रैली में शामिल हुए। अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर मरांडी का स्वागत किया।

केन्द्रीय मंत्रीमंडल में भी जनजाति समाज के लोग

मरांडी ने कहा कि केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने केलिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ने अलग आदिवासी मंत्रालय बनाए। मोदी मंत्रीमंडल में आठ केंद्रीय मंत्री जनजाति समाज से हैं। देश के संवैधानिक प्रमुख महामहिम राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मु हैं।

संथाल में मजबूत जनाधार

उन्होंने कहा कि भाजपा संथाल परगना की सभी लोकसभा और विधानसभा सीट को जीतेगी। भाजपा का संथाल की जनता में मजबूत जनाधार है। तीन में से दो लोकसभा सीट भाजपा के पास है जबकि एक राजमहल सीट पर भाजपा ने कई बार जीत दर्ज की है। मरांडी ने कहा कि मोटर साईकिल रैली में आदिवासी समाज का उत्साह यह साबित करता है कि जनता हेमंत सरकार से ऊब चुकी है।