scriptसीएम विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएं : स्टालिन | stalin says on kaveri issue | Patrika News
चेन्नई

सीएम विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएं : स्टालिन

कावेरी जल विवाद पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए।

चेन्नईMar 10, 2018 / 08:33 pm

P S VIJAY RAGHAVAN

कावेरी जल विवाद पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए।

चेन्नई.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एम. के. स्टालिन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि कावेरी जल विवाद पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए।


उन्होंने पत्र में लिखा कि नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन सचिव के साथ हुई बैठक में तमिलनाडु ने क्या बात रखी वह सार्वजनिक की जाए। कावेरी प्रबंधन बोर्ड (सीएमबी) के गठन को लेकर और पसोपेस की स्थिति नहीं बने इसलिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जाए।


स्टालिन ने कहा कि केंद्रीय जल संसाधन सचिव का बयान कि सुप्रीम कोर्ट ने सीएमबी के बारे में कुछ नहीं कहा है तमिलनाडु के साथ भाजपा सरकार के सौतेले बर्ताव को दर्शाती है। कर्नाटक के मुख्य सचिव का कहना कि नई दिल्ली की बैठक में व्यवस्था को लेकर सहमति बनी है भी सोचने पर विवश करता है कि तमिलनाडु सरकार ने वास्तव में वहां क्या पक्ष रखा।

स्टालिन ने आग्रह किया कि उस बैठक में तमिलनाडु ने क्या बात रखी। मौखिक और लिखित में क्या संवाद हुआ? केंद्र सरकार ने उसका क्या जवाब दिया। इन सभी प्रश्नों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री पलनीस्वामी जनता के समक्ष स्थिति स्पष्ट करे।

डीएमके कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा कि सीएम पलनीस्वामी २२ फरवरी को सर्वदलीय बैठक में पारित किए प्रस्ताव के तहत सीएमबी के गठन की तत्काल व्यवस्था कराने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाए।

मुख्यमंत्री को पत्र
उधर, भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु अध्यक्ष तमिलइसै सौंदरराजन ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि तमिलनाडु को कावेरी नदी जल का पूरा हक मिलेगा। केंद्र की भाजपा सरकार जल्द ही सीएमबी का गठन कराएगी।

 

स्टालिन ने आग्रह किया कि उस बैठक में तमिलनाडु ने क्या बात रखी। मौखिक और लिखित में क्या संवाद हुआ? केंद्र सरकार ने उसका क्या जवाब दिया। इन सभी प्रश्नों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री पलनीस्वामी जनता के समक्ष स्थिति स्पष्ट करे।

Home / Chennai / सीएम विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएं : स्टालिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो