1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाला प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, शाला के सामने महीनों से भरा गंदा पानी

शाला प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, शाला के सामने महीनों से भरा गंदा पानी

2 min read
Google source verification
शाला प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, शाला के सामने महीनों से भरा गंदा पानी

शाला प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, शाला के सामने महीनों से भरा गंदा पानी

घुवारा। स्कूलों में आए दिन बच्चों को साफ सफाई रखने और परिजनों को सफाई के प्रति जागरुक करने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा इसको लेकर जागरुकता नहीं दिखाई जा रही है। स्कूल में बच्चों को गंदगी के बीच में शिक्षा हाशिल करनी पड़ रही है। घुवारा के शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक विभाग स्कूल के सामने हैंडपंप के पानी की निकासी नहीं होने से महीनों से गंदा पानी भरा है। जिससे बच्चों को बीमारी का खतरा बना हुआ है। स्वच्छता दूर दूर तक नजर नहीं आ रही है। इसको लेकर स्टाफ द्वारा प्रबंध को कई बाद व्यवस्था कराने के लिए कहा गया लेकिन प्रबंधन द्वारा लगाताप लापरपवाही बरती जा रही है। जिससे बच्चों और उनके परिजनों को परेशानी हो रही है। शासकीय बालक उमा विद्यालय घुवारा के प्राथमिक विभाग के बच्चों के लिए हैंडपंप है। जहां पर परिषर खुला होने से स्कूल के साथ-साथ सुबह से ही आसपास के लोगों द्वारा नहाना, कपड़े धोना, पानी भरा जा रहा है। ऐसे में यहां पर महीनों ने हैंडपंप के पास ही जलभराव हो गया। यहां पर पानी की निकासी नहीं होने से पानी दूषित हो गया और बच्चों को दुर्गंध और पानी पीने के दौरान कीचड़ में गिरने की दिक्कतें हो रहीं हैं। साथ ही यहां पर जलभराव से कीड़ मकोडों का डर भी बना रहता है। इसको लेकर स्कूल स्टाफ और बच्चों के परिजनों द्वारा कई बाद स्कूल प्राचार्य से दूषित पानी की निकासी के लिए व्यवस्था करने के लिए कहा गया। लेकिन अभी तक प्रबंधन ने कोई व्यवस्था नहीं की गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस विद्यालय को तहसीलदार घुवारा ने गोद लिया है और यहां पर विकास कार्य, व्यवस्थाऐं आदि की जिम्मेदारी तहसीलदार घुवारा की भी है। लेकिन इसके बाद भी न तो कभी तहसीलदार घुवारा यहां पर आते हैं और न ही यहां पर जानकारी रखते हैं। बताया कि शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में प्राथमिक विभाग की शाला में 207 बच्चे अध्ययनरत हैं।
प्राथमिक विभाग की शिक्षिका रेखा जैन ने बताया कि हम लोगों के द्वारा प्राचार्य अल्का शुक्ला से कई बार मौखिक बोला गया है लेकिन यहां पर कोई सुधार नहीं किया गया। संस्था में कक्षा 1 से लगाकर 8वीं तक के बच्चे अध्ययनरत हैं, छोटे-छोटे बच्चे भोजन के बाद पानी पीने के लिए हैंडपम्प पर जाते हंै, जिससे कई बार कई बच्चे इसी गंदे पानी गिर जाते हंै, फिर भी यहां पर कोई सुधार नहीं किया गया है।

इनका कहना है
शाला परिसर में गंदा पानी भरा होने की जानकारी नहीं थी, इसको लेकर में तत्काल प्राचार्य से बात कर सुधार कराने के लिए बोलता हूँ। शाला प्रबंधन की लापरवाही है, वहां पर एक सोखता बनना जरूरी है।
रविशंकर शुक्ल, तहसीलदार घुवारा

इनका कहना है
परिसर खुला हुआ जिससे बाहर के लोग हैंडपंप में आकर नहाते धोते हैं, जिस कारण गंदा पानी वहां पर जमा हो रहा है, अब हैंडपंप पर ताला लगवाते हैं और जल्द सोखता बना कर पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
अल्का शुक्ला, स्कूल प्राचार्य, शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय घुवारा

Story Loader