
,,
छतरपुर/ शहर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक घर से आंटी और अंकल को गिरफ्तार किया है। आंटी पिंक साड़ी में है और अंकल पैंट शर्ट में। लेकिन इनके घिनौने खेल के बारे में जानेंगे तो दंग रह जाएंगे। पिंक साड़ी वाली आंटी की करतूत सुनाते वक्त, उनकी चंगुल से छूटी लड़की फफक पड़ती है। आंटी और अंकल ने उसे छह दिन से घर के एक कमरे में बंद कर रखा था।
दरअसल, छतरपुर स्थित सिविल लाइन थाने की पुलिस ने रविवार को दो ऐसे ही लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। दोनों पर ही बहुत ही संगीन आरोप हैं। इऩ दोनों की करतूत से मोहल्ले के लोग भी वाकिफ थे लेकिन पुलिस के पास कभी किसी ने शिकायत नहीं की। इनके चंगुल में फंसी एक लड़की ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में शिकायत की।
देह व्यापार के लिए बना रहे थे दबाव
सिविल लाइन थाने के लोकनाथपुरम कॉलोनी में सतना की छह दिन से बंधक नाबालिग ने किसी तरह से पड़ोसियों को अपनी व्यथा सुनाई तब पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस ने छापेमारी करके नाबालिग को बरामद कर आरोपी दंपति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, पति फरार हो गया। पुलिस ने मकान मालिक को भी हिरासत में लिया है, जिसने किराएदार के बारे में थाने में सूचना नहीं दी थी।
दंपति पर मामला दर्ज
वहीं, पुलिस ने इस दंपति के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम, बंधक बनाने, धमकाने और मिलकर षड्यंत्र करने का अपराध दर्ज किया है। मकान मालिक और आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिग के परिजन सतना से छतपुर पहुंच गए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सतना की रहने वाली है लड़की
दरअसल, शहर के लोकनाथपुरम में राममिलन चौरसिया के मकान में रहने वाली राखी सेन का सतना आना जाना था। छह दिन पहले सतना की रहने वाली नाबालिग लड़की की मां को राखी सेन ने वेटर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और नाबालिग को छतरपुर ले आई। महिला और उसके पति मुकेश सेन ने नाबालिग को लोकनाथपुरम स्थित किराए के मकान में बंधक बना लिया और देह व्यापार करने के लिए उस पर दबाव बनाने लगे।
कचरा फेंकने आई तो बताई अपनी पीड़ा
बंधक बनी नाबालिग लड़की छठे दिन जब कचरा फेंकने के लिए घर से बाहर आई तो मौका पाकर मोहल्ले की दूसरी महिलाओं से अपनी पीड़ा सुनाई। उसने बचाने का आग्रह किया। मोहल्ले के लोगों ने मामले की सूचना डायल हंड्रेड को दी। पुलिस ने नाबालिग को आरोपियों की गिरफ्त से छुड़ाया। पुलिस ने मकान मालिक राममिलन चौरसिया, आरोपी महिला रेखा सेन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी महिला का पति मुकेश सेन मौके से फरार हो गया।
पीड़िता ने यह कहा
इनके चंगुल से छुटने के बाद पीड़ित लड़की ने कहा कि ये लोग जबरदस्ती मुझे सतना से कार में पकड़कर लाए थे। छतरपुर में ये लोग हमें गलत काम करवाने के लिए रखे थे। छह दिन से घर में बंद रखी थी। मुकेश और राखी हमको घर में रखा था। मुझे पता नहीं था कि ये लोग हमसे ये काम करवाएंगे। सतना ये लोग मुझे नहीं जाने दे रहे थे। कचरा फेंकने के नाम पर हम वहां से भागे हैं।
Published on:
25 Nov 2019 06:56 pm

बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
