
छतरपुर. एक मां ने अपने बच्चों को भूख से तड़पते देख जहर खा लिया, बहू के जहर खाने की जानकारी मिलते ही उनकी सास उन्हें लेकर अस्पताल भागी, अस्पताल में भर्ती महिला ने जगर खाने के पीछे जो कारण बताया वह हैरान करने वाला था, अभी महिला का उपचार चल रहा है कि लेकिन उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही हैै।
सड़क किनारे रहता है परिवार, कई बार भूखे सोने को मजबूर
जानकारी के अनुसार शहर के खजुराहो रोड पर सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रह रही एक महिला ने जहर खा लिया, दरअसल सड़क किनारे रहने वाले इस परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है, जैसे-तैसे करके वे दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करते हैं, कई बार तो स्थिति ये हो जाती है कि आधा परिवार भूखा सोने को मजबूर हो जाता है, ऐसे ही हालात फिर बने और बच्चे भूख से तड़पने लगे तो महिला से सहा नहीं गया और उसने जहर खा लिया।
अब कहां से लाकर दे रोटी
अस्पताल में उपचाररत महिला का नाम सपना बताया जा रहा है, उन्होंने बताया कि शाम को उन्होंने बच्चों के लिए रोटी बनाकर रखी थी, झोपड़ी में बनी हुई रखी रोटियों को कुत्ते खा गए, इस कारण बच्चों को रोटी कहां से लाकर दे, क्योंकि घर में कोई सामान भी नहीं था और पैसे भी नहीं थे, इस कारण बच्चे भूख के मारे रोने बिलखने लगे, बच्चों को रोते बिलखते देख खुद की गरीबी पर गुस्सा आने लगा इस कारण मैंने जहर खा लिया। इस मामले में अस्पताल में भर्ती महिला की सास रन्नोबाई ने बताया कि जैसे ही मुझे सपना के जहर खाने की बात पता चली, ैमैंने आसपास की महिलाओं को बुलाया और उसे अस्पताल लेकर आई, यहां इलाज चल रहा है।
Updated on:
29 May 2022 05:10 pm
Published on:
29 May 2022 02:24 pm

बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
