बता दें कि, बीते 8 जनवरी को स्वास्थ्य महकमें ने जिले के गौरिहार नगर के वार्ड क्रमांक-10 में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामप्यारी पटेल के घर पंहुंचकर उनसे कहा कि, आपने 5 जनवरी को जो कोरोना टेस्ट करवाया था, उसकी रिपोर्ट आ गई है। आपकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको होम आइसोलेशन में रहना होगा। बुजुर्ग महिला घर में अपने बेटे शिवदास पटेल के साथ रहती हैं। टीम ने विधिवत महिला को निर्देशित किया कि, वो होम आइसोशन की अवधि में घर से बाहर नहीं निकलेंगी। यही नहीं, इस दौरान वो अपने बेटे, बहू से न ही नाती-पोतों से मिलेंगी।