आपको बता दें कि, बीते तीन दिनों से बारिश-ओलावृष्टि के कारण रायसेन जिले की फसलों को खासा नुकसान हुआ है। सांची विकासखंड के ग्राम बारला, तिजालापुर सहित अन्य गांवों में नुकसान का जायजा लेने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी पहुंचे। खेतों तक पहुंचने से पहले ही सूरज ढल गया, जिसके चलते अंधेरा हो गया। हालांकि, मंत्री के समय के समय की कीमत को समझते हुए किसानों और नायब तहसीलदार शिवांगी खरे ने अपने मोबाइल की टॉर्च से ही मंत्री को फसलों के नुकसान दिखाए।