जानकारी लगते ही विभाग की टीम वन्य प्राणी अभिरक्षक टोनी शर्मा को लेकर मौके पर पहुंची। शर्मा ने मछली के जाल में फंसे अजगर को जाल काटकर मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। वन विभाग की मदद से अजगर को सकुशल बड़वाह के घने जंगल में छोड़ दिया गया है। वहीं, सर्प मित्र टोनी का कहना है कि, इस मादा अजगर की लंबाई 9 फीट और वजन 22 किलो है, जिसका सकुशल रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है।