सूचना मिलने पर जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान ट्रक में लोड गेहूं खाचरौद निवासी व्यापारी अनिल बम का होना पाया गया। मालू ने बताया, रावत पथ खाचरौद में स्थित व्यापारी के गोदाम की जांच करने पर गोदाम के अंदर प्लास्टिक की बोरियों में 14 क्विंटल चावल, 37.84 क्विंटल गेहूं और एक बोरी मशीन सिलाई होकर मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन मोनो अंकित की पाई गई।