वहीं, मामले को लेकर चौकी प्रभारी पी.डी दंडोतिया का कहना है कि, ट्रेन में एक लड़की द्वारा 30 वर्षीय युवक पर एसिड अटैक करने का मामला सामने आया है। फिलहल, घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान पता चला है कि, आगजनी की घटना भी हुई है, जिससे घबराकर कुछ मुसाफिरों ने ट्रेन से छलांग लगा दी थी। हालांकि, उन सभी घायलों को भी उपचार के लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि, लड़की द्वारा लड़के पर एसिड अटैक क्यों किया गया है। जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि, फिलहाल लड़की द्वारा किए गए हमले के कारणों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि, हमले की वजह क्या है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।