2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान का बेटा ग्रीस जाकर मिक्स मार्शल आर्ट में दिखाएगा हुनर

छतरपुर. वैसे तो हरियाणा और पंजाब प्रांत को एथलीटों का गढ़ माना जाता है लेकिन यदि मौका मिले जो बुंदेलखंड अंचल के युवा भी इस फील्ड में कमाल कर सकते हैं। ऐसे ही एक एथलीट हैं छतरपुर जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले मृत्युंजय देव बुंदेला, जिनका लगातार पांचवीं बार मिक्स मार्शल आर्ट की वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
मृत्युंजय बुंदेला

मृत्युंजय बुंदेला

वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए लगातार पांचवीं बार हुआ चयन

छतरपुर. वैसे तो हरियाणा और पंजाब प्रांत को एथलीटों का गढ़ माना जाता है लेकिन यदि मौका मिले जो बुंदेलखंड अंचल के युवा भी इस फील्ड में कमाल कर सकते हैं। ऐसे ही एक एथलीट हैं छतरपुर जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले मृत्युंजय देव बुंदेला, जिनका लगातार पांचवीं बार मिक्स मार्शल आर्ट की वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।

जिले के पहाडग़ांव निवासी मृत्युंजय देव बुंदेला मिक्स मार्शल आर्ट में पारंगत हैं। हाल ही में मृत्युंजय ने गोवा में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट की नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है और अब वे ग्रीस देश में आयोजित होने जा रही मिक्स मार्शल आर्ट की वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेंगे। मृत्युंजय ने बताया कि 10 साल तक कड़ी मेहनत करने के बाद वे मिक्स मार्शल आर्ट में पारंगत हुए और इसके बाद 2021 में सर्बिया, 2022 में स्पेन, 2023 में उजबेगिस्तान तथा आबूधाबी और 2024 में पोलैंड में हुई मिक्स मार्शल आर्ट की वल्र्ड चैंपियनशिप का हिस्सा बनकर गोल्ड और सिल्वर मैडिल जीते। इस वर्ष मिक्स मार्शल आर्ट की वर्ल्ड चैंपियनशिप ग्रीस में होना है, जिसके लिए लगातार पांचवीं बार उनका चयन हुआ है। आपको बता दें कि मृत्युंजय छतरपुर शहर के सागर रोड पर एक छोटी सी जिम चलाते हैं, जबकि उनके पिता रामपाल सिंह बुंदेला अपने गांव में खेती करते हैं। मृत्युंजय बताते हैं कि जिम में ट्रेनिंग देकर कमाए गए पैसों से ही वे मिक्स मार्शल आर्ट की तैयारी करते हैं।

Story Loader