
Hospital staff picked up a broom, a trolley took out the trash
छतरपुर. रेडक्रास कर्मचारियों को आउटसोर्स या कांट्रेक्ट बेस पर रखे जाने की मांग पर अड़े सफाई कर्मचारी पांच दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। ऐसे में बिगड़ चुकी अस्पताल की सफाई व्यवस्था से अस्पताल में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ चुका था। जिसे देखते हुए जिला अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार को हाथों में झाडू और वाइपर थामा। सुबह से दोपहर तक अस्पताल से १ ट्रॉली से अधिक कचरा निकाला गया और लोगों को भी साफ-सफाई से रहने की नसीहत दी गई।
बुधवार को कलेक्टर के आदेश पर सिविल सर्जन डॉ. आरएस त्रिपाठी ने सभी कर्मचारियों को एकत्रित किया। कुछ स्टॉफ और डॉक्टर्स को ओपीडी संभालने की जिम्मेदारी दी गई। जबकि स्वयं और करीब ५० कर्मचारी, नर्स और ३ रेग्युलर सफाई कर्मचारियों के साथ अस्पताल में सफाई अभियान शुरू किया गया। तीसरे तल से शुरू किया गया अभियान ग्राउंड फ्लोर तक की सफाई होने तक जारी रहा। सुबह १० बजे से यह सफाई दोपहर तक चलती रही। इस दौरान खुद सिविल सर्जन कचरा समेटते, झाडू लगाते और वाइपिंग करते हुए नजर आए। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य कर्मचारी, नर्सें भी उनके साथ-साथ सफाई में सहयोग करते हुए नजर आए। इस तरह चले अभियान अस्पताल से काफी मात्रा में कचरा निकाला गया। इस दौरान कर्मचारी बॉथरूम साफ करने में भी नहीं हिचकिचाए।
लिफ्ट से उतारा गया कचरा-अधिकारी के आदेश पर भले ही कर्मचारियों ने साफ-सफाई में आगे आकर योगदान दिया हो, लेकिन इसमें भी कुछ कर्मचारियों का स्टैंडर्ड देखने मिला। जिसे देख मौजूद लोग हंसते नजर आए। इस दौरान सभी कर्मचारी बाकायदा ड्रेसप नजर आए। जिन्हें सेफ्टी किट भी दी गई थी।हंसी-खुशी के बीच काम चलता रहा और अस्पताल से १ ट्रॉली से अधिक कचरा दोपहर १ बजे तक निकाला जा चुका था। जिसे उतारने के लिए भी लिफ्ट का सहारा लिया गया और बाद में बाहर कराया गया।
इसीलिए नहीं हो पा रही सुलह
हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की एक मांग हैं जिसमें वह सभी कर्मचारियों को समान वेतन पर कांट्रेक्ट बेस पर रखने की मांग कर रहे हैं। जबकि अस्पताल प्रबंधन रेडक्रास के तहत लगे कर्मचारियों को अपना नहीं मान रही हैं। सिविल सर्जन के अनुसार रेडक्रास के कर्मचारियों को छोड़कर हमें जितने की आवश्यकता हैं उतने आउटसोर्स पर रखने तैयार हैं। जिन्हें पर्याप्त वेतन भी दिया जा रहा हैं। जबकि सफाई कर्मचारी रेडक्रास कर्मचारियों को भी रखवाना चाहते हैं। इधर अस्पताल प्रबंधन के रेडक्रास कर्मचारियों के प्रति रवैये को देखकर सफाई के अलावा अन्य विभागों में लगे कर्मचारी भी बिफर गए और उनके साथ हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे अस्तपाल की व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई हैं।
Published on:
06 Feb 2020 09:05 pm

बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
