छतरपुर. लाड़ली बहना योजना के पार्ट सेंकड में फॉर्म भरे जाने का सिलसिला जारी है। जिलेभर में 9 हजार से अधिक फॉर्म भरे जा चुके हैं। इसके चलते बैंकों और कियोस्क सेंटरों में डीबीटी व ई-केवयासी कराने महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। अभी 21 से 23 साल की उम्र वाली महिलाओं के फॉर्म भरे जा रहे हैं। हालांकि 24 से 60 साल की उम्र वाली जो महिलाएं पहले चरण में वंचित रह गईं हैं, उन्हें इस बार भी मौका नहीं मिल रहा है। इस कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह ने योजना में 1 जनवरी 2023 को 21 से 23 वर्ष की ऐसी महिलाएं, जिन्होंने स्वयं के परिवार में ट्रैक्टर होने के कारण आवेदन नहीं किया था, अब वह आवेदन कर सकती हैं। ऐसी महिलाओं से उनके ट्रैक्टर का पंजीयन क्रंमांक प्राप्त किया जाएगा। इन पंजीयन नंबरों को तथा उनके मालिकों के नामों का परिवहन विभाग के पोर्टल से ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। एक ट्रैक्टर को एक परिवार समग्र आईडी के लिए मान्य किया जाएगा।

24 से 60 साल की उम्र वाली महिलाएं जो पहले चरण में किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाई हैं, उन्हें मौका कब दिया जाएगा, इस बारे में संशय की स्थिति की बनी हुई है। राज्य शासन ने भी किसी तरह के निर्देश जारी नहीं किए हैं। अभी 23 वर्ष से ऊपर केवल ट्रेक्टर वाली ऐसी महिला ओं को जोडऩा है, जो पूर्व में ट्रेक्टर अथवा चार पहिया वाहन की वजह से आवेदन नहीं भर पाई थीं। शेष के लिए अभी निर्देश नहीं आए हैं। इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि यदि महिलाओं के दस्तावेज कंपलीट हैं, तो उसका उसी दिन फॉर्म भरवाया जाए। यदि दस्तावेज कंपलीट नहीं हैं, तो उचित मार्गदर्शन दें। फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया 20 अगस्त तक चलेगी।
