
Laminar Icchiosis Syndrome Disease, Shalini, Tweet and Mail to PMO
नौगांव. प्रदेश सरकार बेटियों को बढ़ावा देने के लिए व उन्हें सुरक्षित जीवन व्यतीत करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन नहीं होने से पात्र लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
नौगांव की शालिनी यादव चर्म रोग से पीडि़त है। परिजनों ने इलाज के लिए नगर, जिला से लेकर राजधानी तक कई चक्कर लगाए थे, लेकिन उसका इलाज नहीं हो पाया था। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद स्पेन के मलागा स्थित विक्टोरिया यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के 19 डॉक्टरों की टीम के सहयोग से शालिनी का नि:शुल्क और सफल इलाज हुआ था, इसमें हॉस्पिटल की कंपनी ने लगभग 40 लाख रुपए खर्च किए। साथ ही एक फार्मा कंपनी ने सही हो जाने तक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए भी कहा था। सफल इलाज कराकर शालिनी स्पेन से इंडिया तो लौट आई, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते शालिनी की दवा स्पेन से इंडिया नहीं आ पा रही हैं। इसके चलते शालिनी के परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया है। साथ ही किसी भी दल के नेताओं ने आज तक उसके घर पहुंचकर कोई मदद नहीं की है।
शालिनी यादव ने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि वह काहे के मामा, मामा होते तो मेरी मदद करते। उन्हें ख्याल होता तो मेरी स्पेन से आने वाली दवाइयों में
मदद करते।
शालिनी के पिता राजबहादुर यादव ने बेटी के इलाज में लगने वाली दवाइयों के लिए पीएमओ और विदेश मंत्री से स्पेन से दवा मंगाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। शालिनी के पिता ने पीएमओ और विदेश मंत्रालय को मेल व ट्वीट कर मदद मांगी है।
कार पलटी, दो लोगों को मामूली चोटें
छतरपुर. शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र सागर रोड ललौनी ढड़ारी की बीच बीती रात एक तेज रफ्तार बोलेरो कर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार दो लोग चोटिल हो गए। जानकारी अनुसार शुक्रवार को रात शहर के सागर रोड पर ललौनी और ढड़ारी तिराहा के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार दो लोग चोटिल हो गए। घटना को देख वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा कार सवार लोगों को कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
Published on:
25 Feb 2018 04:33 pm

बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
