3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महोबा रोड से बाहर निकला तेंदुआ अब पन्ना रोड की कॉलोनियों में आ रहा नजर

गल्लामंड़ी से महोबा रोड की ओर निकले तेुंदआ ने बदली दिशा, अब पन्ना रोड की ओर किया रुखरात में छत्रसाल नगर कॉलोनी और दिन में पैराडाइज कॉलोनी के पास आया नजर

less than 1 minute read
Google source verification
सूचना मिलने पर पहुंच रही टीमें, सफलता नहीं

सूचना मिलने पर पहुंच रही टीमें, सफलता नहीं

छतरपुर। शहर में 36 घंटे बिताने के बाद शनिवार की शाम महोबा रोड पर झनझन देवी के जंगल की ओर निकला तेंदुआ शहर में दूसरी ओर पन्ना रोड की छत्रसाल नगर कॉलोनी के सीसीटीवी में शुक्रवार की रात 9 से 11 के बीच दो बार देखा गया। वहीं शनिवार की दोपहर 3 बजे पैराडाइज कॉलोनी के पीछे की झाडिय़ों में देखा गया। तेुंदआ की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रात में ही पहुंची, लेकिन तेुंदआ का सुराग नहीं मिल सका। वहीं, शनिवार की दोपहर में तेंदुआ की लोकेशन मिलने पर पुलिस व वन वभिाग की टीम खोज में लगी रही।

छतरपुर से पहले कर्री गांव में देखा गया
छतरपुर में नजर आने के पहले तेंदुआ कर्री गांव के खेतों में नजर आया था। तेुंदआ ने फिर से उसी दिशा की ओर का रुख कर लिया है। ऐसे में माना जा रहा है तेंदुआ पन्ना टाइगर रिजर्व की ओर से चलते हुए 45 किलोमीटर दूर छतरपुर तक पहुंच गया था। जो अब वापस जा रहा है। इसी बीच शहर के आउटर में शुक्रवार की रात छत्रसाल नगर कॉलोनी के पीछे सीसीटीवी में नजर आया और शनिवार को पैराडाइज कॉलोनी के पास देखा गया।

सूचना मिलने पर पहुंच रही टीमें, सफलता नहीं
तेुंदआ की शहर व आसपास में मौजूदगी के चलते शहरवासियों में दहशत का महौल है। तेंदुआ की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच तो रही है, लेकिन तेंदुआ को पकडऩे में सफलता नहीं मिल पाई है। वहीं शुक्रवार को शहर से बाहर निकलने की सूचना के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम भी वापस लौट गई है। ऐसे में तेुंदआ के पकड़े जाने की संभावना कम ही नजर आ रही है।

Story Loader