3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नया गेम फ्लोर बॉल में सिटी प्लेयर्स के लिए खुली नई राह, गोल कीपर को इस तरह रोकना पड़ता है गोल

हॉकी एंड आइस हॉकी से मिलकर बना नया गेम फ्लोर बॉल, शहर की बेटी सोनम ने खेले दो नेशनल

2 min read
Google source verification
New game floor ball made hockey and ice hockey Sonam national player

New game floor ball made hockey and ice hockey Sonam national player

छतरपुर। छतरपुर के प्लेयर्स को अब बेसवाल की तरह एक और नया गेम फ्लोर बॉल खेलने को मिलेगा। यह नया खेल हॉकी एंड आइस हॉकी से मिलकर बना हुआ है। इस नए गेम का नाम है फ्लोर बॉल। इस खेल को दो साल पहले ही खेल मंत्रालय द्वारा स्पोटर्स कैलेंडर में जगह दी गई है। गेम नया होने के कारण अभी इसमें ज्यादा की भीड़ नहीं है और न ही ज्यादा प्रतिस्पर्धा है। नए खेलों में संभावनाएं तलाश रहे खिलाडिय़ों के लिए इस खेल में भरपूर कैरियर है। इस नए खेल में खिलाड़ी ज्यादा नहीं है। इसलिए फि लहाल इसके लिए कोई एसोसिएशन तो नहीं बना है, लेकिन खेल विभाग की कोशिश है कि इस नए खेल में खिलाडिय़ों का इट्रेस्ट लेवल देखने के बाद इसे प्रोसीजर में लिया जाएगा। फ्लोर बॉल के रुल्स हॉकी से मिलने-जुलते से होने के कारण हॉकी प्लेयर्स इस खेल में अब खूब रुचि लेने लगे हैं। उनके बढ़ते इंट्रेस्ट के कारण ही शहर में इस खेल की अच्छी-खासी टीम भी तैयार होने लगी है। शहर की हॉकी इंटरनेशनल खिलाड़ी सोनम तिवारी फ्लोर बॉल के लिए दो नेशनल भी खेल चुकी हैं। सोनम ने बताया कि इसके लिए इस गेम के लिए डिस्ट्रिक लेवल पर ट्रायल भी कर लिया है। ट्रायल में सिलेक्ट प्लेयर्स को बेसिक लेवल पर ट्रेनिंग दी जा रही है।
- हॉकी से मिलते-जुलते रुल्स :
सोनम ने बताया कि फ्लोर बॉल हॉकी से बनाया गया है। इसलिए इसके रुल्स बिल्कुल मिलते-जुलते है। इसमें गोल कीपर घुटनों पर बैठकर गोल रोकता है। बॉल को ग्राउंड पर ड्रैग करके पुल किया जाता है। इसमें दस-दस मिनिट के गेम में टीम 8 से 15 प्लेयर होते है। यह खेल बेहद रोमांचक और लोगों को आकर्षित करने वाला है। इस गेम्स में करियर की भरपूर संभावनाएं भी है। खिलाडिय़ों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए फ्लोर बॉल हॉकी वरदान जैसा साबित हो सकता है। बशर्ते कड़ी मेहनत से इस खेल का हुनर सीखकर अच्छी प्रैक्टिस खिलाड़ी कर लें।
- कई मायनों में अट्रैक्टिल गेम फ्लोर बॉल
जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी प्रदीप अबिद्रा बताते हैं कि फ्लोर गेम कई मायनों में बहुत अट्रैक्टिव एंड इट्रैस्टिंग गेम है। इसकी बॉल बहुत सॉफ्ट होती है। तेजी से खेले जाने वाले गेम में किसी भी तरीके का नुकसान का खतरा नहीं रहता है। किसी भी एज ग्रुप के प्लेयर्स इनडोर एंड आउटडोर में खेल सकते हैं। सबसे खास बात है कि इसे लो लेवल मेंटल प्लेयर्स भी आसानी से खेल सकते हैं। खेल इतना आकर्षक है कि देखकर ही उसे खेलने का मन करता है। भविष्य में इस खेल का दायरा तेजी से बढऩे की उम्मीद है। नेशनल के बाद इंटरनेशलन लेवल पर भी यह गेम लोकप्रियता हासिल करेगा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग