scriptनौ तपा के पहले दिन 2 डिग्री चढ़ा पारा, न्यूनतम तापमान 30.6 और अधिकतम 43.4 डिग्री हुआ दर्ज | Patrika News
छतरपुर

नौ तपा के पहले दिन 2 डिग्री चढ़ा पारा, न्यूनतम तापमान 30.6 और अधिकतम 43.4 डिग्री हुआ दर्ज

शनिवार से नौ तपा की शुरुआत हो गई है। नौ तपा के पहले दिन ही पारा 2 डिग्री तक चढ़ गया। न्यूनतम तापमान औसत से 2.8 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान बढक़र 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं, नौगांव का अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज हुआ।

छतरपुरMay 26, 2024 / 09:54 am

Dharmendra Singh

summer weather

दोपहर में तेज धूप से बचने के जतन करके ही निकले लोग

छतरपुर. शनिवार से नौ तपा की शुरुआत हो गई है। नौ तपा के पहले दिन ही पारा 2 डिग्री तक चढ़ गया। न्यूनतम तापमान औसत से 2.8 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान बढक़र 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं, नौगांव का अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज हुआ। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार इस बार नौतपा जमकर तपेगा। मौसम केंद्र खजुराहो के प्रभारी आरएस परिहार के मुताबिक नौ तपा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक जा सकता है। नौ तपा के आखरी दिनों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।



सूर्य की किरणें सीधी पडऩे से तापमान बढ़ता है


वैज्ञानिक मतानुसार नौतपा के दौरान सूर्य की किरण सीधी पृथ्वी पर आती है। इस कारण तापमान बढ़ता है। अधिक गर्मी के कारण मैदानी क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है, जो समुद्र की लहरों को आकर्षित करता है, इस कारण ठंडी हवाएं मैदानों की ओर बढ़ती है। चूंकि समुद्र उच्च दबाव वाला क्षेत्र होता है, इसलिए हवाओं का यह रूख अच्छी बारिश का संकेत देता है।


नौतपा में इन चीजों का करें सेवन


भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गर्मी के दिनों में पर्याप्त मात्रा पानी पिएं। गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसलिए दिन भर में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं। ठंडी चीजें खाएं, ठंडी चीजें खाने से शरीर का तापमान कम करने में मदद मिलती है। इसलिएए दही, छाछ, तरबूज, खीरा आदि का सेवन करें। ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें, ढीले और हल्के रंग के कपड़े शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। गर्मियों में गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें।



धूप में निकलते समय ये इंतेजाम करें


इसके अलावा धूप में निकलने से बचें। अगर आपको धूप में निकलना ही पड़े तो छाता या टोपी का इस्तेमाल करें। साथ ही सनस्क्रीन भी लगाएं। नारियल पानी पिएं, नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इसलिए गर्मियों में नारियल पानी का सेवन जरूर करें। लू लगने के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत ओआरएस घोल पिएं। इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी। अगर आपके घर में एसी या कूलर है तो इसका इस्तेमाल करें। इससे घर का तापमान कम करने में मदद मिलेगी।

Hindi News/ Chhatarpur / नौ तपा के पहले दिन 2 डिग्री चढ़ा पारा, न्यूनतम तापमान 30.6 और अधिकतम 43.4 डिग्री हुआ दर्ज

ट्रेंडिंग वीडियो