25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train Accident : Pm Modi मृतकों के परिजनों को देंगे दाे-दो लाख रुपए की सहायता राशि

Train Accident: पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल और मृतकों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 17 Jun 2024, 2:17 PM IST

Train Accident: कंचनजंगा रेल हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने रेल मंत्रालय और रेलमंत्री से इतर प्रधानमंत्री राहत कोश से रेल दुर्घटना के सभी मृतक आश्रितों को दाे-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही दुर्घटना में घायल यात्रियों को 50-50 हजार रुपए देने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर अपनी पोस्ट में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो दो लाख रुपये देने की घोषणा की है तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
मोदी ने अपनी पोस्ट में दुर्घटना पर दुख जताते हुए लिखा, “पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी भी दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं।”


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, “पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुआ रेल हादसा बहुत दुःखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि यात्रियों को और अधिक सहायता प्रदान करने के लिए नैहाटी स्टेशन पर अतिरिक्त हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जा रहा है। निहाटी में हेल्पलाइन नंबर:- रेलवे नंबर 39222। बीएसएनएल नंबर 033-25812128 है। घटना के बारे में जानकारी या सहायता चाहने वाले यात्री इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग