25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Farooq Abdullah Controversy : फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भड़के भाजपा नेता, बोले- सख्त से सख्त कार्रवाई हो

Farooq Abdullah Controversy : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के हालिया बयान को लेकर सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। अब भाजपा नेता अजय नंदा ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे निंदनीय और राष्ट्रविरोधी करार दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 25 Oct 2026, 12:30 PM IST

Ajay Nanda Farooq Abdullah

Ajay Nanda Farooq Abdullah (Photo-IANS-ANI)

Ajay Nanda Farooq Abdullah : नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के हालिया बयान को लेकर सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। अब भाजपा नेता अजय नंदा ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे निंदनीय और राष्ट्रविरोधी करार दिया है। उन्होंने फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रियासी में अजय नंदा ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला पहले भी इस तरह के बयान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले सोशल मीडिया इतना प्रभावशाली नहीं था, लेकिन अब कोई भी बात छिपी नहीं रह सकती। फारूक अब्दुल्ला के बयान को लेकर देशभर में नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि वह ऐसे देश की तारीफ करते हैं, जिसे भारत अपना दुश्मन मानता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद जम्मू-कश्मीर के हालात बदल गए हैं और उनकी राजनीति अब पूरी तरह से फेल हो चुकी है। एक ऐसी सच्चाई जिसे वे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। फारूक अब्दुल्ला अपने बयानों के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

फारूक अब्दुल्ला का चरित्र देश के सामने उजागर : अनिल विज

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने फारूक अब्दुल्ला के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका चरित्र देश की जनता के सामने लंबे समय से उजागर हो चुका है। विज ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला को भारत से ज्यादा पाकिस्तान से प्यार है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अनुच्छेद 370 के तहत कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को समाप्त किया, जिसे वहां की जनता ने सहर्ष स्वीकार किया है।

यह था फारूक अब्दुल्ला का बयान

गौरतलब है कि शनिवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला में एक पार्टी सम्मेलन को संबोधित करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीवित रखने के पाकिस्तान के प्रयास इस क्षेत्र के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। उनके इसी बयान के बाद देश की राजनीति गरमा गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग