
बिना कार्य निकाली 1 लाख 97 हजार 500 की राशी वसूल करने का आदेश किया जारी
छतरपुर। जनपद पंचायत गौरिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत चंद्रपुरा में सांसद निधि बर्ष 2018-19 में सीसी, नाली निर्माण के लिए 5 लाख की राशि विगत 3 वर्ष पूर्व प्राप्त हुई थी। जिसमें ग्राम पंचायत महिला सरपंच केशर अहिरवार व तत्कालीन प्रभारी सचिव रामखगेल कुशवाहा ने साठगांठ कर बिना निर्माण कार्य किए 1 लाख 97 हजार 500 रुपए की राशी विगत तीन पूर्व आहरण कर ली गई थी। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों को जनपद पंचायत गौरिहार सीईओ और गौरिहार तहसीलदार के यहां लंबे समय से करते आ रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सरपंच-सचिव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जिसमें स्थानीय लोगों मे सुरेन्द्र सिंह, राजाभईया पाल, अर्जुन पाल, महेंद्र सिंह, हीरालाल पाल सहित एक दर्जन लोगो ने व्यथित होकर 20 दिन पहले नवागत गौरिहार सीईओ पीके मिश्रा के यहां लिखित शिकायत दी थी। जिसमें तत्काल ही सीईओ ने एक टीम गठित कर मौका स्थल की जांच करवाए जाने के लिए आदेशित किया था।
जनपद पंचायत गौरिहार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशन पर जांच टीम मौके पर पहुंची और 14 दिसम्बर 2021 को संयुक्त टीम में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक यंत्री द्वारा वहां पहुंचकर निरीक्षण किया और सीसी सड़क निर्माण के संदर्भ में स्थानीय लोगों से जानकारी ली। जांच में पाया कि सत्र 2018-19 में सांसद निधि से सीसी रोड व नाली के लिए मिली पांच लाख की राशि से सीसी निर्माण कार्य राम प्रसाद सेन के मकान से लालमन पाल के मकान तक सीसी, नाली निर्माण का कार्य किया जाना था, लेकिन मौके पर सरपंच-सचिव द्वारा किसी भी प्रकार का कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। शिकायत होने के बाद ही 3 वर्ष बाद जांच के एक दिवस पहले ही मात्र खुदाई कार्य प्रारंभ किया है। जबकि बिना निर्माण कार्य के ही 3 वर्ष पूर्व 1 लाख 97 हजार 500 की राशि का अहरण कर लिए गए। जिसके संबंध में जांच टीम ने पंचनामा, प्रतिवेदन तैयार कर पत्र क्रमांक 10245/ जनपद पंचायत/ मनरेगा/22 को गौरिहार सीईओ के समक्ष प्रस्तुत किया था। जिस प्रतिवेदन को जनपद गौरिहार सीईओ द्वारा जिला पंचायत सीईओ अमर बहादुर सिंह के समक्ष अग्रिम कार्रवाई के लिए 3 जनवरी 2022 को भेजा था।
जिला सीईओ ने भेजा नोटिस
जनपद पंचायत गौरिहार के प्रतिवेदन पर जिला पंचायत सीईओ अमर बहादुर सिंह ने 7 जनवरी 2022 को चंद्रपुरा पूर्व महिला सरपंच केसर अहिरवार व प्रभारी सचिव रामखगेश कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी कर राशि वसूलने के संबंध में नोटिस जारी किया है। जिसमें उक्त दोषियों के खिलाफ बिना निर्माण कार्य के ही राशि अहरण के संबंध में 13 जनवरी 2022 को जिला पंचायत कार्यालय सीईओ के समक्ष उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने और अहरण की गई राशि के वसूली जाने के संबंध में नोटिस जारी किया है।
Published on:
11 Jan 2022 07:00 am

बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
