गेट नहीं खुले तो पथराव
ईशानगर रेलवे स्टेशन पर खजुराहो से चलकर कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन ईशानगर स्टेशन पर जैसे ही पहुंची तो ट्रेन के गेट अंदर से बंद थे, नीचे खड़ी सवारियों द्वारा गेट खुलवाने के बहुत प्रयास किए गए, लेकिन अंदर से ट्रेन के गेट नहीं खोले गए। झांसी, ग्वालियर, मथुरा सहित दिल्ली की यात्रियों को अंदर नहीं आने दिया। तभी कुछ अज्ञात यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इस दौरान दिल्ली जाने वाली श्रीदेवी अहिरवार पति दिनेश अहिरवार व उनका 10 साल का बेटा पत्थर लगने से घायल हो गए।
शादी के जोड़े में इंतजार करती रही दुल्हन नहीं आई बारात, सजा रह गया मंडप, देखें वीडियो
सुरक्षा के इंतजाम नहीं
जब तक स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी मिली तब तक पथराव करने वाले यात्री अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चुके थे। स्टेशन मास्टर आशीष यादव ने बताया कि दो मिनट का स्टापेज है, गाड़ी को पांच मिनट तक यात्रियों के कहने पर रोका गया। लेकिन गेट नहीं खुले, इसी दौरान किसी अज्ञात यात्री द्वारा पथराव किया गया है। हम टिकिट काउंटर पर टिकिट दे रहे थे। स्टाफ की कमी है, यात्रियों पर हुए पथराव के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएंगे व यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी में बोला जाएगा।
देखें वीडियो- पत्नी ने खुशी-खुशी सौतन को सौंप दिया पति