
खजुराहो के पास धमना-बसाठा में शुरु होंगे होम स्टे
छतरपुर। जिले के ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिले में 5 गांवों में विलेज हो स्टे बनाए जा रहे हैं। ग्रामीण संस्कृति को जानने के इक्छुक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विलेज होम स्टे योजना पर काम किया जा रहा है। विलेज टूरिज्म लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है, ग्रामीण क्षेत्रों में होम-स्टे से लोगों को कुदरत के करीब गांव का देसी माहौल मिल सकेगा। इससे ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार भी मिल सकेगा। जिले में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने राजनगर ब्लॉक के धमना, बसाटा, बिजावर ब्लॉक के रामनगर, चंदनपुरा और ऩौगांव ब्लॉक के ग्राम गोरा में होम स्टे हेतु आवास बनाए जा रहे हैं।
विश्व के कई देशों में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय संस्कृति से परिचय कराने के लिए होम स्टे योजना बेहद लोकप्रिय है। मध्यप्रदेश शासन ने 2010 में देशी व विदेशी पर्यटकों यात्रियों के लिए बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना लागू की थी। अब इसी योजना की नए सिरे से ब्रैंडिंग, व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रशिक्षण करने के निर्णय पर अमल किया जा रहा है। इस योजना में कोई सम्पत्तिधारक अपने आवास का कुछ हिस्सा पर्यटकों को रहने के लिये उपलब्ध करा सकेगा। उन्हें भोजन सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाए भी उपलब्ध करा सकेगा। ऐसा करने से आवासीय सम्पत्ति का उपयोग वाणिज्यिक नहीं माना जाएगा।
निर्माण जारी है
ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में विलेज होम स्टे कॉन्सेप्ट पर काम किया जा रहा है। छतरपुर जिले में पांच जगह विलेज होम स्टे तैयार किए जा रहे हैं।
मनोज सिंह, डायरेक्टर, होम स्टे
खजुराहो के पास बसाटा-धमना समेत जिले में पांच जगह होम स्टे बनाए जा रहे हैं। ग्रामीण संस्कृति को अपने आप में समेटे ये होम स्टे विलेज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाए जा रहे हैं।
लखन असाटी, नोडल अधिकारी
Published on:
18 Mar 2021 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
