scriptकौशिकी और विवेक बने मिस एवं मिस्टर फ्रेशर | college news | Patrika News
छिंदवाड़ा

कौशिकी और विवेक बने मिस एवं मिस्टर फ्रेशर

फ्रेशर पार्टी में बीबीए की छात्रा कौशिकी शिवहरे एवं बीसीए के छात्र विवेक सहारे मिस एवं मिस्टर फ्रेशर चुने गऐ।

छिंदवाड़ाOct 23, 2017 / 11:58 am

ashish mishra

hindi news

छिंदवाड़ा. सोनी कॉलेज में फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। फ्रेशर पार्टी में बीबीए की छात्रा कौशिकी शिवहरे एवं बीसीए के छात्र विवेक सहारे मिस एवं मिस्टर फ्रेशर चुने गऐ। वहीं कॉलेज से 2014-2015 बैच के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने एक से एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। सीनियर विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए अपने अनुभव शेयर किए। इस अवसर पर सोनी कालेज की डायरेक्टर कीर्ति सोनी, सोनी कम्प्यूटर एज्युकेशन के डायरेक्टर मनोज सोनी, समस्त स्टाफ, जूनियर एवं सीनियर विद्यार्थी मौजूद थे।

इसरो वैज्ञानिक का किया सम्मान
छिंदवाड़ा. भाजयुमो ने इसरो संस्थान में चयनित वैज्ञानिक मरणम्य धारा का रविवार को सम्मान किया। इस दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मरणम्य धारा ने बताया कि उन्होंने रिमोट सेंसिंग पर शोध किया है। जिस टेक्नोलॉजी के द्वारा ही भारतीय आर्मी ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

नर्सिंग परीक्षा में छात्राएं रहीं अव्वल
छिंदवाड़ा जीएनटी नर्सिंग परीक्षा २०१७ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम सलेक्शन काउंसलिंग में छिंदवाड़ा नगर की छात्रा अंजुम निशा, कृष्णा टेकाम एवं सोनम परानी ने प्रदेश के विदिशा, देवास एवं ग्वालियर के शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने सफलता का श्रेय माता-पिता एवं मार्गदर्शन शिक्षक सुमित तिवारी, हरीश साहू, चक्रेश जैन, शशीकांत मन्द्रे एवं आलोक शुक्ला को दिया।
निर्मला देवी आश्रम में हुआ दीपावली पूजन
छिंदवाड़ा. सहजयोग की प्रणेता श्रीमाता निर्मलादेवी के आश्रम में रविवार को साधकों ने दीपावली पूजन किया। इस अवसर पर मां के श्रीचरणों की पूजा अर्चना और अभिषेक किया गया। सुबह ११ बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ, जो दोपहर २ बजे तक चला।
इस दौरान सहजयोगियों ने भजन-कीर्तन भी किया और सहजयोग भी किया। हर साल दीपावली पर यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिले के अलावा बैतूल, सिवनी, बालाघाट, नागपुर से भी बड़ी संख्या में सहजयोगी पहुंचे। दोपहर २ बजे महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Home / Chhindwara / कौशिकी और विवेक बने मिस एवं मिस्टर फ्रेशर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो