scriptLockdown: पुटपर्थी पहुंचीं बसें, लेकिन नहीं मिली आने की अनुमति अनुमति | Lockdown: Buses reached Puttaparthi, but permission not to get permiss | Patrika News
छिंदवाड़ा

Lockdown: पुटपर्थी पहुंचीं बसें, लेकिन नहीं मिली आने की अनुमति अनुमति

Lockdown: सत्य साईंबाबा आश्रम में फंसे 370 श्रद्धालु

छिंदवाड़ाMar 30, 2020 / 06:06 pm

prabha shankar

Lockdown: Buses reached Puttaparthi, but permission not to get permiss

Lockdown: Buses reached Puttaparthi, but permission not to get permiss

छिंदवाड़ा/ दक्षिण भारत स्थित सत्य साईं बाबा के शहर पुटपर्थी में सेवा करने गए जिले के 370 श्रद्धालुओं को वापस लेने के लिए कलेक्टर द्वारा छिंदवाड़ा से बसें जरूर भेजी गईं, लेकिन अभी तक स्थानीय प्रशासन ने उन्हें वापस आने की अनुमति नहीं दी है।
जिले से गए श्रद्धालु सोनू चोरिया ने बताया कि वे लोग सारना, बनगांव समेत आसपास इलाकों से पुटपर्थी स्थित सत्य साईं निलयम में सेवा करने के भाव से पिछले 15 दिन से गए हुए हैं। उन्होंने 23 मार्च को लौटने के लिए ट्रेन की टिकट बुक की थी, लेकिन पूरे देश की ट्रेन निरस्त हो जाने के कारण उनका आना सम्भव नहीं हो पा रहा है। वे आना चाहते हैं। इस जत्थे मेेंं 110 महिलाएं, 10 बच्चे और शेष पुरुष हैं। वे अपने परिवारजनों से मिलना चाहते हैं। सरकार से किए गए अनुरोध के बाद कलेक्टर ने उन्हें वापस लाने के लिए आठ बसों का इंतजाम किया था। इनमें पांच सूत्र सेवा और शेष तीन बसें प्राइवेट की हैं। ये बसें पुटपर्थी सत्य साईं बाबा के आश्रम पहुंच गईं हैं। रविवार होने के कारण प्रशासन के कार्यालय बंद होने से अनुमति की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

Home / Chhindwara / Lockdown: पुटपर्थी पहुंचीं बसें, लेकिन नहीं मिली आने की अनुमति अनुमति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो