10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू: बस के इंतज़ार में खड़ी दो महिलाओं को ‘बेकाबू’ लोक परिवहन बस ने रौंदा, दोनों की मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

Nakul Devarshi

Mar 05, 2019

Accident: Lok Parivahan Bus killed two women in Churu Rajasthan

चुरू।

राजस्थान में चुरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र में लोक परिवहन बस के चपेट में लेने से मंगलवार सुबह दो महिलाओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ये महिलाएं सरदारशहर-तारानगर मार्ग पर क्षेत्र के फोगा गांव बस स्टैण्ड पर हुई।


बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब दो महिलाएं बीकानेर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान राजगढ से आई बीकानेर जाने वाली लोक परिवहन की बस ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया और बस में तोडफ़ोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साई भीड़ पर समझाकर काबू पाया। बस चालक मौके से फरार हो गया।