
तीसरी शादी के लिए तैयार पति को पत्नियों ने पीटा
कोयम्बत्तूर . शहर के राशिपालयम में मंगलवार को एक शख्स की दो महिलाओं ने मिल कर पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने से दिन इसकी चर्चा होती रही। पता लगा कि जो महिलाओं शख्स की पिटाई कर रही हैं वह दोनों का पति है और तीसरी शादी करने की फिराक में हैं। मारपीट की घटना रासिपालयम में हुई जहां पति एक निजी कम्पनी में काम करता है।पुलिस ने दोनों महिलाओं की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है।
सूत्रों के अनुसार सुलूर इलाके के नेहरू नगर निवासी अरविंद दिनेश (26 ) की पहली शादी वर्ष2016 में तिरुपुर के गणपति पालयम में रहने वाले राजशेखर की बेटी प्रियदर्शिनी से हुई थी। कुछ दिन तो दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक चला । बाद में अरविन्द अपनी पत्नी से झगडऩे लगा व हाथ भी उठा देता।रोज-रोज की लड़ाई और मारपीट से तंग आ कर प्रियदर्शिनी ने सुलूर पुलिस थाने में मामला भी दर्ज कराया था। आम तौर पर ऐसे मामले महिला पुलिस थाने में दर्ज होते हैं। इसलिए मामला ठंड़ा पड़ गया। अंतत: प्रियदर्शिनी अरविन्द को उसके हाल पर छोड़ कर पिता के घर आ कर रहने लगी।अरविन्द ने बाद में करूर जिले के पासुपाठी पालयम निवासी अय्यप्पन की बेटी अनुप्रिया (23) से दूसरी शादी कर ली। उसने दूसरी पत्नी व उसके घर वालों को कभी यह नहीं बताया कि वह पहले से शादी शुदा है। कुछ महीने तो दोनों में प्रेम रहा बाद में फिर अरविन्द अपनी पर आ गया व अनुप्रिया से मारपीट करने लगा।वह भी तंग आ कर अपने पिता के यहां रहने चली गई। हालांकि इस दौरान उसे पता चल गया कि अरविन्द पहले से शादी शुदा था और उसकी पहली पत्नी गणपति पालयम में अपने पिता के यहां रहती है। दूसरी पत्नी के भी चले जाने के बाद अरविंद ने तीसरी शादी के मंसूबे बांधने शुरु कर दिए। उसने एक वैवाहिक वेबसाइट पर शादी के लिएपंजीकरण करा लिया ।
अरविन्द की दोनों पत्नियों को इसका पता चल गया।उन्होंने पहले तो वैवाहिक साइट के संचालक को पत्र लिख कर हकीकत बताई।इसकी जानकारी अरविन्द को भी मिल गई। उसने दोनों पत्नियों को धमकाते हुए
चुनौती दी कि वे कुछ भी कर ले वह तीसरी शादी कर के रहेगा।इससे दोनों पत्नियां व उनके परिजन भड़क उठे।मंगलवार को प्रियदर्शिनी और अनुप्रिया ने अरविंद के पिता सौन्दरराजन को साथ लिया और राशिपालयम पहुंच गई।अरविन्द यही एक निजी कम्पनी में काम करता है। उसे बाहर बुलाया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दोनों पत्नियां का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने उसकी पिटाई करना शुरु कर दिया। आसपास के लोगों ने देखा तो पहले वे ठिठके बाद में अरविन्द को बचाया। पूरे घटनाक्रम का एक शख्स ने वीडियो बना लिया जो थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
प्रियदर्शिनी और अनुप्रिया ने अरविंद के खिलाफ सुलूर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
11 Sept 2019 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allकोयंबटूर
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
