
हिंदी दिवस समारोह में ८० रेल कर्मचारी पुरस्कृत
मदुरै. मदुरै रेल मंडल के ङ्क्षदडीगुल जंक्शन पर शुक्रवार को हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी ललित कुमार मनसुखानी रहे। विशिष्ट अतिथि स्टेशन प्रबंधक जी. आर. राधाकृष्णन रहे।
हिंदी दिवस के मौके पर मंडल के कोडईकैनाल, पलनी, ङ्क्षदडीगुल खंड में हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में करीब 150 कर्मचारियों ने भाग लिया। 8 0 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। शनिवार को दिंडीगुत में हिंदी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
मदुरै में दर्शनीय स्थल पुस्तिका विमोचन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ मदुरै मंडल राजेन्द्र नायक ने किया। जहां चाहो वहां योजना भी मदुरै मंडल में शुरू की गई है जिसके तहत विभिन्न स्टेशनों पर ही हिंदी माह समारोह किए जाएंगे। इसी शृंखला में दिंडीगुल में समारोह आयोजित हुआ। इस महीने के अंत तक तिरुनेलवेली, कारक्कडी, रामेश्वरम, तूत्तुकुड़ी में भी कार्यक्रम होंगे।
हिंदी विभाग के अनुवादक आर. गणेश, एस. श्रीनिवासन और नंदकिशोर मीणा ने समारोह का संयोजन किया।
Published on:
14 Sept 2019 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकोयंबटूर
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
