17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाफना राजस्थानी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

प्रवासी राजस्थानियों की सबसे बड़ी संस्था राजस्थानी संघ के अध्यक्ष पद पर मदन लाल बाफना निर्वाचित हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी संतोष पटवारी ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि 3260 मतदाताओं में से 1666 ने वोट डाले।

2 min read
Google source verification
,

बाफना राजस्थानी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित,बाफना राजस्थानी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

कोयम्बत्तूर. प्रवासी राजस्थानियों की सबसे बड़ी संस्था राजस्थानी संघ के अध्यक्ष पद पर मदन लाल बाफना निर्वाचित हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी संतोष पटवारी ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि 33260 मतदाताओं में से 1666 ने वोट डाले।
सात वोट रद्द हो गए। 637वोट हासिल कर बाफना ने चुनाव जीत लिया। अन्य तीन प्रत्याशियों में अशोक आचार्य ने 390 मत हासिल किए। श्रवण बोहरा को 372 और मदनलाल माली को 260 वोट प्राप्त हुए। इसी के साथ संघ की कार्यसमिति के २३ सदस्यों को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
कार्यसमिति के २३ सदस्यों के लिए कुल २६ नामांकन मिले थे। इनमें से दो के फार्म निर्धारित ३० से कम उम्र के आधार पर रद्द कर दिए गए। एक फार्म वापस ले लिया गया। कार्यसमिति सदस्यों में से ही संघ के अन्य पदाधिकारी मनोनीत किए जाएंगे।
इससे पहले रविवार सुबह से ही मतदान स्थल पर बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी पहुंचने शुरू हो गए। प्रत्याशियों के समर्थक अंत तक जीत की जोड़तोड़ में जुटे रहे। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और दो बजे तक सभी मतदाता वोट डाल चुके थे। इसके तत्काल बाद मतों की गणना शुरू हुई और शाम छह बजे बाद परिणाम की घोषणा कर दी गई।
बाफना की जीत की घोषणा के साथ ही इनके समर्थकों में खुशी की लहर छा गई।
निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश जैन सहित पदाधिकारियों ने बाफना को बधाई दी। माला पहना कर सम्मान किया।
बधाइयों का दौर देर तक चलता रहा। बाफना ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर काम करेंगे। राजस्थानी निवास के काम को वरीयता से पूरा कराया जाएगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी पटवारी, सह चुनाव प्रभारी ललित जारोली व दामोदर सोमानी ने मतदान में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।