8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुर्खियों में रहने के लिए बेदी देती हैं अनावश्यक बयान : सामी

Bedi make unsolicited statement पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायण सामी ने मंगलवार को चेन्नई में जल संकट को लेकर तमिलनाडु के नेताओं और जनता के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी की आलोचना की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोयंबटूर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 3 Jul 2019, 1:53 PM IST

Bedi make unsolicited statement

सुर्खियों में रहने के लिए बेदी देती हैं अनावश्यक बयान : सामी

कोयम्बत्तूर. पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायण सामी ने मंगलवार को चेन्नई में जल संकट को लेकर तमिलनाडु के नेताओं और जनता के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि जल संकट सिर्फ पुदुचेरी और तमिलनाडु में ही नहीं है बल्कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे ( tamil nadu )राज्यों में भी कम बारिश के कारण पानी की कमी है। उन्होंने कहा कि जल संकट के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं व जनता को दोषी ठहराना और उन्हें भ्रष्ट बताना निंदनीय है। ( tamil nadu ) उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में कम बारिश और कृष्णा नदी का पानी नहीं मिलने के कारण जल संकट की स्थिति बनी है। नारायणसामी ने कहा कि वर्षा जल संग्रह के लिए जल निकायों का संरक्षण आवश्यक है। साथ ही गाद निकालने के लिए भी आवश्यक कोष का आवंटन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेदी ने दो झीलों और एक नहर से गाद निकालने की पहल की तो सरकार और जनता ने उनका पूरा साथ दिया। सरकार ने आठ झीलों और ४५ तालाबों से गाद निकालने के लिए कदम उठाए हैं।

Coimbatore
नारायणसामी ने कहा कि बेदी तमिलनाडु के मामलों से नहीं जुड़ी हैं लिहाजा उन्हें यहां के मसलों पर टिप्पणी करने का भी कोई अधिकार नहीं है। इस तरह की अनावश्य टिप्पणियां कर वे अपनी छवि को ही धूमिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेदी को सुर्खियों में रहने का शौक है और इसी कारण वे बेवजह बोलती हैं।
नारायणसामी ने कहा कि बेदी ने हेलमेट नहीं पहनने के कारण एक महिला के साथ दुव्र्यवहार किया था और कर्मचारी का वेतन भी रोक दिया था।
नारायणसामी ने कहा कि बेदी जैसे व्यक्तियों को केंद्र सरकार ने कांग्रेस शासित राज्यों में इसलिए उपराज्यपाल जैसे पदों पर भेजा है ताकि वे वहां सरकार के लिए परेशानी पैदा कर सकें।