
बारिश की कामना के लिए गर्दभ विवाह
कोयम्बत्तूर. आसमान में रोज बादल छाते हैं, लोग भारी बरसात की उम्मीद जताते हैं। लेकिन बादल आते हैं और बिना बरसे चले जाते हैं।शहर के समीप मेट्टूपालयम इलाके में तो हालात ज्यादा खराब हैं।यहां लगातार पांच साल से सूखा पड़ रहा है। किसान हताश निराश हैं। अब बरसात के लिए विशेष -पूजा -पाठ का क्रम शुरु हो गया है। Coimbatore इलाक्कपालयम गांव में रविवार को किसानों ने अनूठा अनुष्ठान करते हुए ***** और गधी की शादी Donkey wedding रचाई। इलाक्कपालयम के ग्रामीणों ने वधू पक्ष की भूमिका अदा की और कोविलपालयम के लोग वर पक्ष के रुप में शामिल हुए।
शादी की रस्में इलाक्कपालयम सुब्रमण्यार मंदिर में सम्पन्न हुईं। गधे को पारम्परिक वेष्टि पहनाई और दुल्हन शादी के जोड़े में थी। बाद में दोनों की शोभायात्रा निकाली गई। दोनों गांवों के लोगों ने उत्साह के साथ सभी रस्मों में भाग लिया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले दोनों गांवों के लोगों ने वर्ष 1984 में बरसात की कामना के लिए गर्दभ विवाह किया था। तब जोरदार बारिश हुई थी। इस अनुष्ठान के बाद जोरदार बरसात की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि पिछेल सप्ताह मेट्टूपालयम के मेट्टूपालयम के वनभद्रकाली मंदिर में बारिश के लिए विशेष पूजा -अनुष्ठान किए गए। उत्सवम अम्मन की प्रतिमा का भवानी नदी के पवित्र जल से स्नान कराया। फूलों से श्रंृगार किया। भोग लगाया। कुमारगुरु मारुथचला अदिगलर के नेतृत्व में तमिल परम्परा लखशरण के तहत जाप किए गए। अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया था।
Published on:
05 Aug 2019 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकोयंबटूर
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
