शादी या तलाक के दस्तावेज और उसे नोटरी से सत्यापित कराना भी आवश्यक नहीं है। नियमों में ऐसे कई बदलाव किए गए हैं ताकि लोगों को पासपोर्ट के लिए आवेदन करने में आसानी हो।उन्होंने कहा कि हाल ही में पासपोर्ट दिवस पर कोयम्बत्तूर पासपोर्ट कार्यालय को लगातार छठे बार श्रेष्ठ पासपोर्ट कार्यालय का पुरस्कार मिला है। जहां राष्ट्रीय स्तर पर किसी आवेदक के पासपोर्ट में प्रवेश और निकलने का औसत समय 60 मिनट है जबकि कोयम्बत्तूर में यह सिर्फ21 मिनट है। उन्होंने कहा कि सितम्बर २००८ में कोयम्बत्तूर में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय शुरु होने के बाद से सितम्बर 2018 तक 12 , 00, 490 आवेदन मिले और इसमें 11,71,536 पासपोर्ट जारी किए गए।