
शिक्षा व सशक्तिकरण-'जीतो का ध्येय
कोयम्बत्तूर. सेवा, शिक्षा व सशक्तिकरण का ध्येय लेकर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाईजेशन 'जीतो संस्था नए आयाम स्थापित करेगी।
इसके लिए विशेष कार्य योजना बनाई गई है। संस्था की ओर से बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रें स को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रमेश बाफणा ने संस्था की ओर से गत बारह वर्षों से चलाए जा रहे अभियान व सेवा कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि आगामी वर्षों में संस्था का मुख्य ध्येय सेवा, शिक्षा व सामुदायिक सशक्तिकरण रहेगा। देशभर में संस्था के नौ जोन,70 चैप्टर व 14 हजार सदस्य हैं। 11 चैप्टर अन्य देशों में भी संचालित हैं। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए छात्रावास व प्रशासनिक सेवा में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए प्रशिक्षण केन्द्रों का भी संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था की कोयम्बत्तूर शाखा की ओर से सेवा व शिक्षा व शक्तिकरण क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। प्रेस कांफ्रें स को संस्था सचिव भैरु जैन ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राकेश मेहता, कोषाध्यक्ष जंबु कुमार, सह सचिव अलकेश सेठ, मीडिया प्रभारी ललित जालौरी व राजेश बोहरा आदि मौजूद रहे।
Published on:
14 Nov 2019 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allकोयंबटूर
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
