
साध्वी कनक प्रभा का जन्म दिन मनाया
मदुरै. तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में स्थानीय तेरापंथ भवन में साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा का ७९ वां जन्म दिन मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला मंडल उपाध्यक्ष रेखा दुगड़ व सहमंत्री लता कोठारी ने प्रेरणा गीत गाया। मंत्री दीपिका फूलफगर, पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांता कोठारी व बबीता लोढ़ा ने गीत व कविता के माध्यम से भावों की प्रस्तुतियां दीं। सभी ने साध्वी से मार्ग दर्शन मिलने की मंगल कामना की।
इस अवसर पर साध्वी के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी हुआ। सभी ने साध्वी के स्वास्थ की मंगल कामना की। शारदा बुरड़ ने आभार जताया। संचालन महिला मंडल अध्यक्ष नयना पारख ने किया।
सुंदरकांड पाठ आज
तिरुपुर. मां दुर्गा भक्त मंडल के तत्वावधान में अविनाशी रोड स्थित पेरीयार कॉलोनी में सुंदरकांड का पाठ रविवार शाम पांच बजे से होगा।
सेलम. सुंदरकांड भक्त मंडल ईरोड के तत्वावधान में सोना कॉलेज के पास स्थित हनुमान मंदिर में रविवार शाम चार बजे से सुंदर कांड का पाठ शुरु होगा। अंत मेंं प्रसादी कार्यक्रम होगा।
Published on:
04 Aug 2019 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकोयंबटूर
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
