21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैन साध्वी मंडल का विहार

साध्वी सम्यगदर्शिता आदि ठाणा ने गुरुवार को ऊटी से विहार किया। साध्वी मंडल ऊटी से विहार कर चैरिंग क्रॉस, केटी होते हुए वेलनहेल्ली पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification
जैन साध्वी मंडल का विहार

जैन साध्वी मंडल का विहार

ऊटी. साध्वी सम्यगदर्शिता आदि ठाणा ने गुरुवार को ऊटी से विहार किया। साध्वी मंडल ऊटी से विहार कर चैरिंग क्रॉस, केटी होते हुए वेलनहेल्ली पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ प्रवीण गुलेच्छा, विनोद बाफना, प्रशांत कांसवा, टिंकू व मोहित गुलेच्छा मौजूद रहे। शुक्रवार को साध्वी मंडल कुन्नूर के लिए विहार करेंगे। २६ फरवरी को कोयम्बत्तूर में होने वाले दीक्षा समारोह में साध्वी मंडल का सानिध्य रहेगा।

आ जा...दादी संग खेलां होली
तिरुपुर. दादी परिवार द्वारा गणेश मंदिर रायपुरम में होली महोत्सव खेला गया। दादी परिवार की शीला शाह ने बताया कि इस अवसर पर दादी व कृष्ण राधा की प्रतिमा का फूलों से शृंगार किया गया। भक्तों ने गुलाल से होली खेली। भगवती व तारा ने होलिया में ऊड़े रे गुलाल, आ जा दादी संग खेलां होली आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी। राधा कृष्ण को फू लों से होली खिलाई गई। कार्यकारिणी सदस्य सरोज पित्ति, मनीषा अग्रवाल, मंजू जैन, सरिता, चंदा डीडवानिया, वीरा कामदार, अर्पिता पित्ति व सुमन आदि मौजूद रहे।