26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक ने किया थाने के सामने ऐसा कि पुलिस भी हो गई परेशान

तिरुपुर के थिरुमुरुगनपोन्डी पुलिस स्टेशन के सामने रविवार को एक युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया।उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अद्र्धनग्न प्रदर्शन किया।

2 min read
Google source verification
protest

युवक ने किया थाने के सामने ऐसा कि पुलिस भी हो गई परेशान

कोयम्बत्तूर. तिरुपुर के थिरुमुरुगनपोन्डी पुलिस स्टेशन के सामने रविवार को एक युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया।उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अद्र्धनग्न प्रदर्शन किया। एकबारगी पुलिस को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। वहां से गुजरते हुए लोग भी थाने के सामने रुक गए और युवक के आरोपों का समथईन किया।
नगर निगम में ठेकेदारी करने वाले दिनाकरण रविवार सुबह पुलिस थाने के सामने पहुंच गया। उसने पुलिस अधिकारियों से जानना चाहा कि पांच दिन पहले उसके छोटे भाईराजा को छह लोग पकड़ कर ले गए थे। वे सादा वर्दी में थे। उनका कहना था कि वे पुलिसकर्मी है। पता लगा कि पिछले महीने तिरुपुर के वाविपालयम में एक निट वियर फैक्ट्री में चोरी हुई थी। यहां से 9.45 लाख का सामान और मशीन चुरा ली गई। इसी मामले में राजा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाईके बारे में जब दिनाकरण को पता लगा तो वह भाईका पता लगाने सम्बन्धित पुलिस थाने में गया, लेकिन उसे कोई जबाव नहीं मिला। उसने शहर के सभी थानों में पता किया पर सभी जगह से जबाव मिला कि राजा यहां नहीं है। रविवार सुबह राजा की कार
थिरुमुरुगनपोन्डी पुलिस स्टेशन के सामने दिखाई देने की जानकारी मिलने पर दिनाकरण वहां पहुंच गया।
उसने पुलिस निरीक्षक से राजा के बारे में जानकारी मांगी, पर निरीक्षक ने बताया कि यहां किसी राजा की गिरफ्तारी नहीं हुई है।वे उसे नहीं जानते।इस पर दिनाकरण ने कहा कि थोड़ी देर पहले राजा की कार थाने के सामने थी। वह पुलिस पर जानकारी छिपाने और भाई के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए विरोध जताने लगा। उसने अपनी शर्ट उतार दी और पुलिस अधिकारियों से पूछा कि आखिर राजा की गिरफ्तारी के बारे में क्यों नहीं बताया जा रहा। वहां भीड़ एकत्रित होने लगी।
लोग भी उसके समर्थन में बोलने लगे। ऐसे में पुलिस ने अपनी भद्द पिटती देखदिनाकरण को पुलिस थाने में बातचीत के लिए बुलाया और उसके राजा के बारे में बताया।