
हत्या करने वाले की दादागिरी
कोयम्बत्तूर. शहर के आनमलई इलाके निवासी कृष्णकुमार की तीन महीने पहले कीर्तना के साथ शादी हुई थी। पिछले कई दिनों से कीर्तना बीमारथी। बीमारी के कारण वह काफी परेशान भी रहा करती थी। घटना के दिन वह अस्पताल गई थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी। हर जगह उसे ढंूढा गया, लेकिन वह नहीं मिली। गुमशुदगी के 24 घंटे बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। सरवनम्पट्टी के पेरियार नगर निवासी गुणसीलन और उसकी दूसरी पत्नी प्रिया रो•ा एक दूसरे से लड़ते रहे। रो•ा के झगड़ों से परेशान होकर प्रिया घर छोड़कर चली गई। घंटों तक उसके घर वापस नहीं आने पर गुणसीलन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। तीसरे घटना में रतिनपुरी निवासी विजयकुमार की बेटी मधुमिता 14 कुछ सामान खरीदने बाहर गई थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। रतिनपुरी पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।
शराब की १०० बोतलें बरामद, 11 गिरफ्तार
कोयम्बत्तूर. शहर के कई इलाकों में अवैध तौर पर शराब बेचे जाने की सूचना मिलते ही शहर के हर इलाके में पुलिस जांच के लिए पहुंची। इस दौरान कारमडई इलाके में वाहन जांच की गई। जांच के दौरान एक कार से 39 बोतलें बरामद की गई। कार में उपस्थित बिन्नू 40, सिजु 41, व इस मामले से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद कुल 100 बोतले बरामद की गई। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।
Published on:
22 Dec 2019 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allकोयंबटूर
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
