कोयम्बत्तूर. यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामले में अब लोग कजुर्माने की रािश का भुगतान क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भी कर सकेंगे। पिछले कोयम्बत्तूर शहर और पश्चिमी प्रक्षेत्र के अन्य शहरों के यातायात पुलिस कर्मियों को वाहन चालकों से जुर्माना वसूलने के लिए पीओरएस (प्वाइंट ऑफ सेल्स) मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इन मशीनों के जरिए कार्ड को स्वाइप किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पहले यातयात नियमों के उल्लंघन के मामले में मौके पर जुर्माना वसूली में परेशानी होती थी, इसी कारण कार्ड से भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई है। एक सरकारी बैंक के सहयोग से प्रक्षेत्र के ७५० जगहों पर जुर्माना वसूली के लिए पीओएस मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। कोयम्बत्तूर नगर यातयात पुलिस को ऐसी ३२ मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े चालान परिवहन विभाग की वेबसाइट पर भी देखे जा सकते हैं।