12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऊटी रेलवे स्टेशन उद्यान रहा अव्वल

ऊटी में आयोजित १२३वें फ्लॉवर शो में सार्वजनिक उद्यान श्रेणी में ऊटी रेलवे स्टेशन उद्यान को प्रथम पुरस्कार मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification
flower show ooty

ऊटी रेलवे स्टेशन उद्यान रहा अव्वल

कोयम्बत्तूर. ऊटी में आयोजित १२३वें फ्लॉवर शो में सार्वजनिक उद्यान श्रेणी में ऊटी रेलवे स्टेशन उद्यान को प्रथम पुरस्कार मिला है। उद्यानिकी विभाग की ओर से पांच हजार स्वायर मीटर से अधिक श्रेणी में रेलवे स्टेशन ने अपनी प्रविष्टि भेजी थी। उद्यान विशेषज्ञों के दल ने इस श्रेणी के सभी उद्यानों का निरीक्षण किया और ऊटी रेलवे स्टेशन के उद्यान को प्रथम घोषित किया। मंगलवार को राज्यपाल ने रेलवे के प्रतिनिधि को पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि ऊटी का रेलवे स्टेशन उद्यान यह पुरस्कार वर्ष 2011 से लगातार जीतता रहा है। यही नहीं वर्ष 1999-2002 और 2004 में भी तमिलनाडु पर्यटन विकास निगम ने ऊटी रेलवे स्टेशन के उद्यान को सर्वश्रेष्ठ रखरखाव के लिए ट्रॉफी प्रदान की थी। नीलगिरि माउंटेन रेलवे ने अपने रेलवे स्टेशनों पर इस तरह के उद्यान विकसित कर रखे हैं।

ऊटी के फ्लॉवर शो में एक प्रतियोगिता इसी क्रम में भी थी कि पांच हजार स्क्वायर फिट के विभागीय उद्यान श्रेणी में श्रेष्ठ का चयन किया जाना था। रेलवे स्टेशन का चयन श्रेष्ठ उद्यान के रूप में किया गया।