
यहां संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, वहां युवक के आत्महत्या करने पर पत्नी पर उकसाने का आरोप
मदुरै. शहर के श्वान दस्ते में कार्यरत पुलिस कर्मी ने बीमारी व घर के आर्थिक स्थिति से तंग आकर शुक्रवार अलसुबह 4 बजे के आसपास उप निरीक्षक के कमरे में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार विजय कुमार 45 अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ विश्वनाथपुरम इलाके स्थित पुलिस क्वार्टर में रहते थे। पिछले कई दिनों से वह पेट दर्द से परेशान रहे लेकिन घर के आर्थिक स्थिति व बच्चों को पढ़ाने के लिए बीमारी के बावजूद वह काम पर आते रहे।
सूत्रों के अनुसार उनके आर्थिक मामले इतने ज्यादा थे कि वह इस बात को लेकर काम के वक्त भी परेशान ही नजऱ आए। उनकी बड़ी बेटी 16 साल की और बेटा 11 साल का है। दोनों उसी इलाके के निजी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। कोरोना रोकथाम कार्य के दौरान विजय कुमार गुरुवार रात को ड्यूटी पर रहे। शुक्रवार सुबह 6 बजे के आसपास बाकी के कर्मचारी ड्यूटी पर आए, उस वक्त उप निरीक्षक के कमरे में विजय कुमार फंदे पर लटकते नजऱ आए। तुरंत शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। श्वान दस्ते में कार्यरत दूसरे पुलिस कर्मी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अल सुबह 4 बजे को उन्होंने फंदा लगा आत्महत्या की है, लेकिन 6 बजे के बाद ही इसकी खबर मिली क्योंकि सुबह की ड्यूटी में आने वाले उसी वक्त थाने पहुंचते हैं। उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद बाकी के कर्मचारी थाने के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद थे इसलिए उन्हें इस घटना के बारे में पता नहीं चला। मामले की जांच जारी है।
Published on:
26 Apr 2020 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकोयंबटूर
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
