गुफों की चित्रकारी की सुरक्षा की मांग
कोयम्बत्तूर. तमिलनाडु कलाकार और साहित्यकार संघ ने सोमवार को कलक्टर को ज्ञापन देकर जिले के प्राचीन गुफाओं की चित्रकारी की रक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के कुमिपति, पोनपारप्पी, वेट्टीकरण की प्राचीन गुफाओं में मिली चित्रकारी ३५०० वर्ष तक पुरानी है। लेकिन, देखभाल और संरक्षण की व्यवस्था नहीं होने के कारण ये खराब हो रहे हैं। इन गुफाओं में आने वाले लोग भी कई चित्रकारी को नुकसान पहुंचा देते हैं। ज्ञापन में गुफाओं की चित्रकारी की रक्षा के लिए धन के आवंटन के साथ ही वहां निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई है। साथ ही चौकीदारों की नियुक्ति की मांग की गई है।