
गरीबों की सेवा ईश्वर की सेवा के बराबर
कोयम्बत्तूर. राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने गुरुवार को कहा कि गरीबों की सेवा करना, ईश्वर की सेवा करने के बराबर है।
यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि संकट में फंसे लोगों की मदद करना हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। गरीबों की सेवा करने को हमारे यहां ईश्वर की सेवा करने के बराबर और पवित्र माना जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को खुद से ऊपर रखने का सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की मानवता को एक परिवार के तौर पर देखना हमारा मौलिक तरीका है। भारत की आध्यात्मिकता के पीछे वसुधैव कुटुम्बकम की ताकत है।
राज्यपाल पुरोहित ने स्वामी विवेकानंद का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने द्ररिद नारायण का उल्लेख किया था जिसका मूल अर्थ है कि गरीबों की सेवा भी ईश्वर की सेवा करने के समान और उतना ही पवित्र है। पुरोहित ने कहा कि गरीबों की सेवा करना, ईश्वर की सेवा करने के बराबर है।
Published on:
05 Jul 2019 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allकोयंबटूर
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
